Noun (संज्ञा)
4. Material Noun
(पदार्थ वाचक संज्ञा).
A material noun is the name of metal or substance of which things are made of.
As - silver,iron,wood gold,sand,salt,milk silk,wool,water,air honey etc.
सामग्री संज्ञा,धातु या पदार्थ का नाम है जिसमें से चीजें बनी है।
जैसे- चांदी ,लोहा ,लकड़ी सोना, रेत, नमक, दूध, रेशम, ऊन, पानी, हवा, शहद, आदि।
Example -
(A) the necklace is made of gold.
हार सोने से बना है।
Note - मटेरियल नाउन Countable नहीं होते हैं अर्थात इनकी गिनती नहीं की जा सकती है। इन्हें मापा या तोला ⚖️ जा सकता है। इनके साथ Singular Verb का Use किया जाता है। इनके पहले Article (A An The) नहीं आते हैं।
आइए देखते हैं कि Material Noun क्या होती है-
मटेरियल नाउन जैसे- हमने पढ़ा है कि यह धातु और पदार्थ का नाम है। जिसमें से हम बहुत सारी चीजें बनाते हैं।
जैसे- हमने एक धातु लिया सोना तो सोने से हम गले का हार, हाथ के लिए अंगूठी, चेन पैरों के लिए, कान के लिए कितनी सारी चीजें नहीं बनाते हैं। तो सोना हमारी क्या हो गई मटेरियल हो गई इसी तरह हमने लोहा लिया तो उससे ,घर के दरवाजे, खिड़की ,गेट की कुंडी और कितने सारे पहिए, लोहे के पुल, सीडी लोहा से बना लेते हैं। इसीलिए हमने परिभाषा में भी पढा है कि जिस से चीजें बनाई जाती है। तो आपने देखा इस सब से क्या चीजें वस्तुएं ही तो बनती है।
हम इनका डायरेक्ट यूज नहीं कर सकते हैं। इसलिए इनसे सामग्री चीजें बनाकर ही यूज करते हैं।
जैसे- हमने लिया दूध तो दूध से हम दही बना लेते हैं। मक्खन, घी , मलाई , खोया , मट्ठा या छाछ यानी हमने दूध से कितनी सारी चीजें बना ली।
इसलिए दूध हमारा एक मटेरियल नाउन है।
